Delhi: ओवरएज्ड वाहनों पर लगा फ्यूल बैन हटा, अब 1 नवंबर से NCR में लागू होगा नया नियम

By अंकित सिंह | Jul 08, 2025

दिल्ली सरकार द्वारा 10 साल से अधिक पुरानी डीजल कारों और 15 साल से अधिक पुरानी पेट्रोल कारों पर प्रतिबंध हटाने के कुछ दिनों बाद जारी एक आदेश में कहा गया है कि 1 नवंबर से इन श्रेणियों में आने वाले वाहनों को कोई ईंधन नहीं दिया जाएगा। ईंधन प्रतिबंध उसी दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के पांच जिलों में भी लागू होंगे। सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) के अधिकारी ने कहा, "निर्देश 89 में संशोधन किया जाएगा। दिल्ली में एंड-ऑफ-लाइफ वाहनों के खिलाफ अभियान अब 5 एनसीआर जिलों के साथ 1 नवंबर से लागू होगा।"

इसे भी पढ़ें: आप की अदालत: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के शीश महल में शिफ्ट न होने का फैसला क्यों लिया, कहा-

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि उनकी सरकार उच्चतम न्यायालय से आग्रह करेगी कि वह मियाद पूरी कर चुके वाहनों के लिए पूरे देश की तरह राष्ट्रीय राजधानी में भी एक समान नियम लागू करने की अनुमति दे। पिछले सप्ताह, दिल्ली सरकार ने केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग से मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर ईंधन प्रतिबंध को तत्काल स्थगित किये जाने का आग्रह किया था। सरकार ने कहा था कि सरकार तय मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर प्रतिबंध से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ‘‘सभी संभव प्रयास’’ करेगी। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा