दिल्ली सरकार ने प्रवासियों के आवाजाही की सुविधा लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में फंसे प्रवासी कामगारों और अन्य लोगों की आवाजाही की सुविधा के लिये शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी के गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। सरकार के आदेश के अनुसार विशेष आयुक्त मुक्तेश चंदर को दिल्ली पुलिस का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वह दिल्ली में फंसे लोगों की अन्य राज्यों में आवाजाही के लिये गुप्ता को पुलिस विभाग की ओर से सभी प्रकार की सहायता मुहैया कराएंगे। गुप्ता समाज कल्याण विभाग में प्रधान सचिव हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगारों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को कुछ शर्तों के साथ उनके गंतव्यों तक जाने की अनुमति दे दी है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में केजरीवाल के विधायक कोरोना पॉजिटिव, भाई भी चपेट में आया

आदेश में कहा गया है कि फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिये बसों का इस्तेमाल किया जाए और इन वाहनों को संक्रमण मुक्त रखा जाए। इसके अलावा बसों में बैठने के दौरान सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन किया जाना चाहिये।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police