दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

नयी दिल्ली। कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली के पहले दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने और अस्पतालों में चिकित्सा संबंधी आधारभूत ढांचे को दुरूस्त करने का फैसला किया है। मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारियों (डीएम) के साथ समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के मौजूदा मौसम और प्रदूषण के कारण दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं। पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है और बुधवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 6,000 से ज्यादा मामले आए। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला