Kolkata-Mumbai Air India Flight Hijack Threat | टेक-ऑफ से ठीक पहले मिला 'हाईजैक' का गुप्त नोट... कांप उठे यात्री, खाली कराया गया विमान!

By रेनू तिवारी | Nov 11, 2026

भारतीय नागरिक उड्डयन (Indian Civil Aviation) क्षेत्र में विमानों और हवाई अड्डों को मिल रही सुरक्षा धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया (विस्तारा) की एक उड़ान में टेक-ऑफ से ठीक पहले 'हाईजैक' (Highjack) की धमकी भरा एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया, जिसके तुरंत बाद विमान को रनवे से हटाकर आइसोलेशन बे (Isolation Bay) में ले जाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इससे पहले अक्टूबर में, फुकेत से आ रही एक फ्लाइट के शौचालय के शीशे पर "विमान के अंदर बम है" लिखा हुआ मिलने के बाद कोलकाता हवाई अड्डे पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई थी। फुकेत से कोलकाता पहुंचने के बाद, जब केबिन क्रू विमान के शौचालय की सफाई करने गए, तो उन्हें यह संदेश मिला। शौचालय के शीशे पर "विमान के अंदर बम है" लिखा हुआ था।

लखनऊ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को मिली हाईजैक की धमकी
इससे पहले, 7 नवंबर को लखनऊ जा रही एक इंडिगो फ्लाइट को टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ऐसा तब हुआ जब शौचालय के अंदर हाईजैक की धमकी वाला एक हाथ से लिखा नोट मिला। क्रू मेंबर्स को विमान (इंडिगो 6E-451) के वॉशरूम में यह धमकी भरा नोट मिला। इस घटना के बाद, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई।

सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, पायलटों ने तुरंत विमान को वापस बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया ताकि सुरक्षा प्रक्रियाएं शुरू की जा सकें। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, "7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 451 में सुरक्षा संबंधी धमकी मिलने की सूचना मिली। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत, संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, पायलटों ने जरूरी सुरक्षा जांच के लिए विमान को वापस शुरुआती जगह (बेंगलुरु) ले जाने का फैसला किया।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद है। हम इसे कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिसमें यात्रियों को रिफ्रेशमेंट देना और उन्हें लगातार अपडेट देना शामिल है। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी।"

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Delhi के प्रकाश विहार में युवक की हत्या, पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा

Bigg Boss 20 Latest Updates: तलाक पर बात करने पर भड़कीं Mahhi Vij, रोते हुए दी खुली चेतावनी

Mother Dairy ने दूध की कीमतें 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाईं, दिल्ली-एनसीआर में लागू होंगी नई दरें

सर्दियों में Dry Skin से हैं परेशान? मॉइश्चराइजर की जगह अपनाएं ये Skin Care Tips