दिल्ली सरकार अच्छी शिक्षा देने में विफल, फेल हुए 4 लाख छात्रों को नहीं मिला फिर दाखिला: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में विफल रहे हैं और दावा किया कि पिछले चार साल में परीक्षाओं में फेल हुए चार लाख छात्रों को स्कूलों में फिर से दाखिला नहीं दिया गया। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आरटीआई के तहत मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में बीते चार साल में पांच लाख बच्चे फेल हुए हैं, जिनमें से चार लाख लोगों को फिर से दाखिला नहीं दिया गया। 

दिल्ली प्रदेश दफ्तर में प्रेस वार्ता में कुछ छात्र मौजूद थे। पत्रकार वार्ता को सांसद रमेश बिधुड़ी और परवेश वर्मा ने भी संबोधित किया। भाजपा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी से तत्काल जवाब नहीं मिल सका।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा