कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है दिल्ली सरकार: सत्येंद्र जैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव कदम उठा रही है और उन लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है जो या तो संक्रमित हो सकते हैं या वे किसी अन्य संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “कोविड-19 एक नया संक्रमण है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।” 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस पर सीएम योगी का टिप्स, मानसिक तनाव पर काबू पा लें तो नहीं होगा इसका असर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए मंगलवार को जैन और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक से एक दिन पहले दिल्ली में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई थी। सिसोदिया ने कहा, “हम उन लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जो या तो संक्रमित हो सकते हैं या वे कोविड-19 से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में थे।” 

प्रमुख खबरें

West Bengal Voter List से नाम हटाने पर Supreme Court सख्त, ECI से मांगा SIR Tribunals का डिस्पोजल डेटा

FCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार? विपक्ष के विरोध के बीच बड़ा संकेत

Nano EV फिर से बनेगी India की शान! एक बयान और अटकलों का दौर

Pakistan Crisis: इमरान खान को रिहा करो वरना भुगतने होंगे नतीजे, PTI की बड़ी चेतावनी, होगा देशव्यापी आंदोलन