दिल्ली सरकार ने 22 से 28 अगस्त के बीच 100 ई-रिक्शा जब्त किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2024

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देश के बाद दिल्ली में एक से 28 अगस्त के बीच लगभग 1,700 गैर-पंजीकृत ई-रिक्शों को जब्त करके कबाड़ गोदामों को भेज दिया गया है।

बीते कुछ वर्षों में, बैटरी चालित इन रिक्शों की सड़कों पर भरमार देखी गई है। अधिकारियों ने कहा कि आउटर रिंग रोड और इनर रिंग रोड पर ई-रिक्शों को जब्त करने के लिए 39 टीम तैनात की गई थीं। सक्सेना के निर्देश के बाद ऐसे वाहनों को जब्त करने के मामलों में तेज वृद्धि हुई है।

इन वाहनों को जब्त करके ‘रोड रोलर्स’ या उत्खनन मशीनों का उपयोग करके कुचल दिया जाता है और पंजीकृत कबाड़ गोदामों को सौंप दिया जाता है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से मार्च के बीच केवल 134 ई-रिक्शा जब्त किए गए। अप्रैल से जुलाई के दौरान यह संख्या बढ़कर 732 रही थी। हालांकि, आंकड़ों के अनुसार 1 से 28 अगस्त के बीच 1,777 ई-रिक्शा जब्त किए गए।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।