साक्षी मलिक को एक करोड़ रुपये देगी दिल्ली सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2016

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रियो ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को एक करोड़ की इनामी राशि दिये जाने की घोषणा की। साक्षी के माता-पिता से मिलने के लिए सिसोदिया हरियाणा के रोहतक स्थित उनके घर गये और पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने साथ ही साक्षी के पिता सुखवीर सिंह के पदोन्नति की घोषणा भी की जो दिल्ली परिवहन निगम में बस परिचालक हैं।

 

बुधवार को 23 वर्षीय पहलवान ने रियो खेलों में भारत के पदक के सूखे को समाप्त करते हुए 58 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश को पहला पदक दिलाया।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!