दिल्ली सरकार मीडियाकर्मियों के टीकाकरण के लिए करेगी खास व्यवस्था, लगाए जाएंगे शिविर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार मीडियाकर्मियों को कोविड रोधी टीका लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मीडिया समूहोंके कार्यालयों में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा और इस पर होने वाले खर्च का वहन सरकार करेगी।

इसे भी पढ़ें: गहलोत की मांग, स्थानीय स्तर पर संक्रमित मरीजों के उपचार योजना बनाए स्वास्थ्य विभाग

भारतीय प्रेस परिषद ने बृहस्पतिवार को केंद्र और राज्य सरकारों से एक बार फिर आग्रह किया था कि पत्रकारों को भी ‘कोरोना योद्धा’ की श्रेणी में शामिल किया जाए और उनको बीमा की सुविधा भी दी जाए। प्रेस परिषद ने ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश की सरकारों की सराहना की जिन्होंने पत्रकारों को ‘फ्रंटलाइन वर्कर’ की श्रेणी में शामिल करने और वित्तीय मदद देने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी पांच मई को घोषणा की थी कि पत्रकारों और उनके परिवारों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee बनाम Ritabrata गुट: TMC के सिंबल पर आयोग की अहम बैठक आज

Unitech निदेशकों के केस ब्योरे पर Supreme Court सख्त, ED और Delhi Police को त्वरित सुनवाई के निर्देश

Adidas ने Gurugram Tech Hub में शुरू की Layoffs, 350 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

आम आदमी पर पड़ेगा असर...UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग