25 लाख तिरंगा वितरित करेगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल बोले- हमें भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनाना है

By अंकित सिंह | Aug 05, 2022

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं। इन सबके बीच कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दिल्ली सरकार भी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोग बहुत खुश हैं। अलग-अलग सरकारें इसे अपने अपने स्तर पर मना रही है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि 14 तारीख को हमारे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 5:00 बजे हर भारतवासी अपने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दिल्ली में इस कार्यक्रम को लेकर हम बहुत बड़े स्तर पर लोगों के बीच तिरंगा बांटने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या गुजरात चुनाव में अमित शाह होंगे बीजेपी के CM फेस? केजरीवाल ने ट्वीट कर पूछा- भूपेन्द्र भाई पटेल के काम से नाराजगी

केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि हमें भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनाना है। हमें याद रखना होगा कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश दुनिया का नंबर वन राष्ट्र नहीं बन सकता। हमें अच्छी शिक्षा के लिए इंतजाम करना पड़ेगा। जब तक लोगों को अच्छी मेडिकल सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक भारत दुनिया का नंबर वन राष्ट्र नहीं बन सकता। हमें गांव गांव तक सड़क पहुंचाना है। हर घर के लिए बिजली पहुंचाना है। हर बेरोजगार के लिए इज्जत वाली रोजगार लाना है। तभी हम सब देश को नंबर वन बना सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर