दिल्ली सरकार दिवाली से पहले व्यापारियों को 1,600 करोड़ रुपये के लंबित जीएसटी रिफंड वितरित केरगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को2019 से लंबित लगभग 1,600 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) रिफंड व्यापारियों को दिवाली से पहले जारी करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछली (आम आदमी पार्टी सरकार) सरकार इस लंबित राशि के निपटान के लिए कोई ठोस उपाय करने में विफल रही। गुप्ता ने निर्देश दिया कि दिवाली से पहले व्यापारियों को पूरी रिफंड राशि वितरित की जाए।

उन्होंने कहा कि रिफंड प्रक्रिया को तेज और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए दिल्ली जीएसटी विभाग ने आईआईटी-हैदराबाद के सहयोग से एक उन्नत आईटी मॉड्यूल विकसित किया है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सभी लंबित, निर्विवाद और वास्तविक रिफंड आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर नियमों के अनुसार सख्ती से निपटारा किया जाए।

प्रमुख खबरें

MVA की रणनीति बैठक से 23 MLAs नदारद, Uddhav Thackeray का तीखा सवाल: क्या हम सच में साथ हैं?

भारत सबसे तेज, रूस ने ताल ठोककर दिया बयान

Hello आप Pakistan Air Space में क्यों आये? यह सवाल सुनते ही Air India Pilot हो गया हैरान, जाँच शुरू

India- Bangladesh Relations में दरार! बांग्लादेश ने भारत के स्पष्टीकरण को नकारा, PM के सलाहकार को रोकने पर जताई कड़ी नाराज़गी