खुशखबरी! अब दिल्ली सरकार 24 रुपये किलो की दर से बेचेगी प्याज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2019

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार 28 सितंबर से शहर में 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज बेचेगी। संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस फैसले की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 400 राशन दुकानों और 70 वाहनों के जरिये प्याज की बिक्री की जाएगी ।

सरकार अगले पांच दिनों में केंद्र से एक लाख किलोग्राम प्याज खरीदेगी। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम पांच किलोग्राम प्याज खरीद पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुदरा बाजार में 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बिक रही है। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand