दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल को कोरोना जांच फिर से शुरू करने की दी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शनिवार को सर गंगाराम अस्पताल को कोविड-19 जांच फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी। इससे पहले सरकार ने तीन जून को जारी एक आदेश में अस्पताल को कोविड-19 के संदिग्ध रोगियों या उनके संपर्क में आए लोगों के आरटी/पीसीआर नमूने लेने पर तत्काल रोक लगाने के लिये कहा था। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन के लिये अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, जिसे रद्द करने के लिये अस्पताल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है। 

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games का समापन, भारत ने 85 पदक जीतकर तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

Flydubai Hijacking कोशिश पर Al Qaeda की घिनौनी अपील, 9/11 जैसे हमलों का किया जिक्र

Maharashtra Legislative Council polls: BJP ने उतारे तीन उम्मीदवार, स्मिता जाधव को पुणे से टिकट

Uttarakhand के Jim Corbett से MP के Panna Tiger Reserve तक, इन 4 जगहों पर करें Safari