दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन आपूर्ति योजना 6 महीने के लिए बढ़ाई, 72.77 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 07, 2022

दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन की आपूर्ति को 6 महीने  मई 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। दिल्ली सरकार का दावा है कि इस निर्णय से दिल्ली के 72.77 लाख लोगों को मुफ्त राशन का लाभ मिलता रहेगा। दिल्ली सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बीते कल महामारी के बीच खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन लाभार्थियों को मुफ्त राशन देने के लिए राशन वितरण की समीक्षा के लिए एक बैठक की जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, राशन वितरण सुचारू, सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। राशन लाभार्थियों को कोटे का पूरा राशन वितरण से इंकार करने वाले एफपीएस डीलरों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। इमरान हुसैन ने खाद्य आपूर्ति विभाग को यह  सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि, एफपीएस दुकान पर तैनात वॉलिंटियर्स यह सुनिश्चित करेंगे कि एसपीएस की दुकानों पर आने वाले सभी लाभार्थी मास्क पहने हुए हैं और सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग