कोरोना मरीजों के लिए जोड़े जा रहे 5 हजार बिस्तर, संक्रमण की स्थिति पर नजर रख रही है सरकार: सत्येंद्र जैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अब तक दिल्ली में 12 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। महामारी की स्थिति पर जैन के बयान से कुछ घंटे पहले दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया। शहर में सोमवार को कोरोना वायरस के 3,548 नये मामले सामने आये तथा 15 और मरीजों की जान चली गयी। यहां अब तक 11,096 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। शहर में रात का कार्फ्यू 30 अप्रैल तक रहेगा। 

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़