मर चुके दोस्त की नाबालिग बेटी से महीनों तक बलात्कार करने वाला दिल्ली सरकार का सीनियर ऑफिसर गिरफ्तार, लड़की का कई बार अबॉर्शन भी कराया?

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक और उसकी पत्नी को एक किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में नौकरशाह और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। कलसी ने कहा, ‘‘आरोपियों की पहचान बुराड़ी इलाके में स्थित शक्ति एनक्लेव में रहने वाले प्रेमोदय खाखा (51) और उसकी पत्नी सीमा रानी (50) के रूप में हुई है। मामला 13 अगस्त को दर्ज किया गया था।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि खाखा पर नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच एक किशोरी के साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप है। खाखा की पत्नी ने किशोरी को अपना गर्भ गिराने के लिए कथित तौर पर दवा दी थी।

इस बीच, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि एक सरकारी अधिकारी, जो एक किशोरी से बलात्कार के मामले में आरोपी है, ने उनके साथ ओएसडी अधिकारी के रूप में काम किया है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से झूठी बात है। उसने (आरोपी) कभी भी मेरे साथ ओएसडी के रूप में काम नहीं किया है।"

इसे भी पढ़ें: ओडिशा: भ्रष्टाचार के सात मामलों में वांछित आठ साल से फरार पूर्व बीडीओ दिल्ली से गिरफ्तार

क्या हुआ था?

1 अक्टूबर, 2020 को अपने पिता के निधन के बाद लड़की आरोपी - विभाग में एक उप निदेशक - और उसके परिवार के साथ उनके घर पर रह रही थी। बलात्कार के आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारी पर, AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "यह एक भयावह है घटना...इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। अब तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। कार्रवाई नहीं होने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है...''

इसे भी पढ़ें: UP के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे Amit Shah, कहा- PM Modi उनके काम को आगे बढ़ा रहे

 

मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ''एक सरकारी अधिकारी जो इतने लंबे समय तक महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक के पद पर बैठा था, उस पर 16 साल की लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है।'' जब  नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई, तो उसने और उसकी पत्नी ने गर्भपात करने की कोशिश की। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, उसे अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, हम दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी कर रहे हैं क्योंकि हम जानना चाहते हैं कि क्या क्या उसके खिलाफ शिकायतें हैं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।"

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक