Delhi Govt ने CPA व्यवस्था की निलंबित, अस्पताल अब स्वयं खरीदेंगे दवाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026

नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली सरकार ने अंतरिम उपाय के रूप में केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के खरीद कार्यों को निलंबित कर दिया है और सरकारी अस्पतालों को नई व्यवस्था लागू होने तक दवाएं और चिकित्सा उपकरण स्वयं खरीदने का निर्देश दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि सीपीए द्वारा शुरू की गई सभी लंबित और अधूरी निविदाएं रद्द कर दी जाएंगी और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अस्पतालों को लौटा दी जाएंगी।

आदेश में कहा गया है कि जब तक सीपीए ऐसी दवाओं के लिए पूर्व-निर्धारित दरों वाले अनुबंध को अंतिम रूप नहीं दे देता, तब तक अस्पताल भी आवश्यक दवाएं खुद ही खरीदेंगे। इससे पहले सरकारी अस्पतालों में घटिया मेडिकल और सर्जिकल सामग्रियों की कथित आपूर्ति को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी थी।

प्रमुख खबरें

Bengaluru 5 Star Hotel Food Raid | बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी: सड़ी-गली सब्जियां, एक्सपायर्ड मीट और दूध ज़ब्त

Assam Flood Situation | असम में बाढ़ का कहर! मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा, 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित

PFC Net Profit पहली तिमाही में 8,998 करोड़ रुपये रहा, 3.90 रुपये अंतरिम लाभांश का ऐलान

CJI Surya Kant ने कहा: भारत Global Arbitration Hub बनने में पूरी तरह सक्षम है