दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगे चिकित्सा कक्ष, 5 करोड़ रुपये का बजट तय

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

(मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार छात्रों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा, बुनियादी स्वास्थ्य सहायता और परामर्श प्रदान करने के लिए प्रायोगिक आधार पर 100 सरकारी स्कूलों में समर्पित चिकित्सा कक्ष स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में बताया कि प्रायोगिक परियोजना के परिणाम और मूल्यांकन के आधार पर इस पहल का बाद में चरणों में 1,086 सरकारी स्कूलों तक विस्तार किया जाएगा। प्रायोगिक परियोजना को लागू करने के लिए इस साल के बजट अनुमान में पांच करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

गुप्ता ने कहा, हमारा उद्देश्य छात्रों को जरूरत पड़ने पर तत्काल प्राथमिक चिकित्सा, बुनियादी स्वास्थ्य सहायता और परामर्श प्रदान करना है। चिकित्सा कक्षों में प्राथमिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए अनुमोदित आउटसोर्सिंग व्यवस्था के माध्यम से प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा। बयान के अनुसार, वे परामर्श, स्वास्थ्य-जागरूकता गतिविधियों और प्रासंगिक रिकॉर्ड के रखरखाव में भी सहायता करेंगे।

इसमें कहा गया है कि सरकार इस पहल के लिए मौजूदा स्कूल बुनियादी ढांचे का उपयोग करने की योजना बना रही है, जिसे कम लागत वाली व्यवस्था के रूप में डिजाइन किया गया है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की

हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले में मैकेनिक अरेस्ट