दिल्ली सरकार सभी दफ्तरों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाएगी, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी कार्यालयों में ‘इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन’ स्थापित करने का निर्णय लिया है जो तीन महीने में तैयार हो जायेंगे। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि सरकारी कर्मचारी काम के घंटों के दौरान अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को चार्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नजरिये को लागू करने के लिए पूरी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन तेजी से बनाए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि ये स्टेशन अब सभी सरकारी कार्यालयों में स्थापित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश