जया जेटली को मिली राहत, HC ने चार साल की सजा पर लगाई रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित रक्षा सौदे से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को सुनायी गयी चार साल कैद की सजा पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। जेटली के वकील ने इस बारे में बताया। वकील अभिजात ने बताया कि न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने अपनी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती देने वाली जेटली की याचिका पर सीबीआई से जवाब भी मांगा है। 

इसे भी पढ़ें: रक्षा सौदा भ्रष्टाचार मामला: समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और दो अन्य को चार साल की कैद 

जेटली की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और पी पी मल्होत्रा ने पैरवी की। उन्होंने मामले में निचली अदालत द्वारा 21 जुलाई को जेटली को दोषी करार दिए जाने के आदेश को चुनौती दी। वकील ने कहा कि जेटली और दो अन्य लोगों को रक्षा सौदे से जुड़े 2000-01 के मामले में भ्रष्टाचार का दोषी करार दिया गया था। निचली अदालत ने बृहस्पतिवार को उन्हें चार साल कैद की सजा सुनाते हुए शाम पांच बजे तक समर्पण करने का निर्देश दिया था। मामले के अन्य दोषियों में जया जेटली के पूर्व पार्टी सहयोगी गोपाल पचेरवाल और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस. पी. मुरगई शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Haryana BJP Government In Crisis | कांग्रेस ने हरियाणा की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने और चुनाव कराने की मांग की

कमरे से बाहर जाने से रोक लिया, कांप रहे थे मेरे हाथ पांव, पोर्न स्टार ने ट्रम्प के खिलाफ दी गवाही

अडानी-अंबानी को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर मोदी ने उठाया सवाल तो प्रियंका बोलीं- राहुल हर दिन लेते हैं नाम...

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा