By अभिनय आकाश | Jan 23, 2026
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आरोपियों द्वारा समानांतर अग्रिम जमानत याचिकाएं दायर करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और हर्ष की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला भालसावा डेयरी पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के प्रयास से संबंधित है। न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया ने हर्ष की जमानत याचिका खारिज कर उसे फटकार लगाई। वह बेंच के आह्वान पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुआ। न्यायमूर्ति कथपालिया ने कहा कि यह स्वतंत्रता के नाम पर प्रक्रिया का स्पष्ट दुरुपयोग है। मुझे कोई भी ऐसा कारण स्वीकार्य नहीं लगता कि आरोपी/आवेदक या उसके वकील को इन दोनों आवेदनों के दायर होने की जानकारी नहीं थी। न्यायमूर्ति कथपालिया ने आदेश दिया यह अदालत को गुमराह करने का मात्र एक प्रयास है। अग्रिम जमानत याचिका और उससे संबंधित आवेदन खारिज किए जाते हैं।