दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश फिल्म Chhapaak में वकील को दिया जाए क्रेडिट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायाल ने दीपिका पादुकोण-अभिनीत  छपाक  के निर्माताओं को निर्देश दिया कि फिल्म के लिए मुहैया कराई गई जानकारियों के लिए एसिड हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की वकील अपर्णा भट को श्रेय दें। यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है।

अदालत ने निर्देश दिया कि फिल्म के लिए पीड़िता की तरफ से जो जानकारियां दी गईं उनका श्रेय उनकी वकील को दिया जाए। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि 15 जनवरी तक सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों के स्लाइड में बदलाव किए जाए।

इसे भी पढ़ें: जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल, लगे टांके

अदालत ने फिल्म के निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियो की उस याचिका पर यह आदेश दिया, जिसमें एक निचली अदालत के गुरुवार के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें अदालत ने निर्माताओं से अधिवक्ता अपर्णा भट के योगदान को मान्यता देने के लिए कहा था। फिल्म सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई।

प्रमुख खबरें

Gautam Adani को USA में बड़ी राहत, SEC रिश्वत केस में सेटलमेंट पर बनी सहमति

Sam Altman के लिए Microsoft का 25 अरब डॉलर का दांव, Satya Nadella की गवाही ने खोले AI की दुनिया के राज

Arshdeep Singh के एक शब्द ने IPL में मचाया तूफान, Tilak Varma को लेकर Video पर बढ़ा विवाद

शनिवार को हड़ताल पर जाएंगे Gig Workers, जानें क्या है उनकी मांगें?