जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल, लगे टांके

shahid-kapoor-seriously-injured-during-jersey-shooting
[email protected] । Jan 11 2020 11:20AM

फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक शॉट के पहले शाहिद बिल्कुल ठीक थे। शॉट के दौरान अचानक से गेंद उनके होंठ पर आकर लग गई जिससे खून निकलने लगा। उनके इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर आए और चोट पर टांके लगाने पडे़।”

मुंबई। अपनी अगली फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर घायल हो गए हैं। शाहिद चंडीगढ़ में क्रिकेट पर आधारित तेलगू ब्लॉकबस्टर फिल्म की बालीवुडरिमेक की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों‍ के अनुसार शूटिंग के दौरान उन्हें गेंद से चोट लग गई। 

इसे भी पढ़ें: कौन थे तानाजी और कैसे हुई थी इतिहास की पहली सर्जिकल स्ट्राइक!

सूत्रों ने कहा कि शॉट के पहले शाहिद बिल्कुल ठीक थे। शॉट के दौरान अचानक से गेंद उनके होंठ पर आकर लग गई जिससे खून निकलने लगा। उनके इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर आए और चोट पर टांके लगाने पडे़।” 

इसे भी पढ़ें: दीपिका का JNU जाना फिल्म प्रमोशन था, विचारधारा होती तो पुलवामा, CAA पर क्यों चुप थी?

चोटिल होठों की वजह से अगले कुछ दिनों तक शाहिद फिल्म की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। ठीक होने के बाद वह फिर शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म के निर्देशक गौतम तिन्ननौरी ने ही मूल फिल्म का निर्देशन किया था। शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर अभिनीत ‘जर्सी’ इस वर्ष अगस्त में रिलीज होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़