दिल्ली उच्च न्यायालय ने जया बच्चन के व्यक्तित्व अधिकार को संरक्षण दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया। न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ बच्चन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

जया बच्चन के अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल की तस्वीरों सहित उनके व्यक्तित्व का बिना किसी अनुमति के दुरुपयोग किया जा रहा है तथा उनकी तस्वीरों वाले सामान बेचे जा रहे हैं।

अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल से मिलते-जुलते वीडियो बनाने के लिए कृत्रिम मेधा जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। न्यायमूर्ति अरोड़ा ने कहा कि वह उल्लंघनकारी संस्थाओं पर रोक लगाने के लिए निषेधाज्ञा का आदेश पारित करेंगी।

न्यायाधीश ने हालांकि कहा कि वह अमेजन पर 1973 की फिल्म ‘अभिमान’ के जया और अमिताभ बच्चन के पोस्टर बेचने वाली निजी संस्था के खिलाफ रोक लगाने वाले आदेश पारित करने के लिए इच्छुक नहीं हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इससे पहले भी उनके पति अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों को संरक्षण प्रदान करते हुए इसी तरह के आदेश पारित किए थे।

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध के मंडराते खतरे के बीच China पहुंचे Trump, शी जिनपिंग से होगी अहम Summit Meeting

कनाडा-ग्रीनलैंड के बाद अब Venezuela पर Donald Trump की नजर, बनेगा America का 51वां राज्य?

खर्च कटौती Mission पर PM Modi, अब 4 गाड़ियों के काफिले में चलेंगे, BJP शासित राज्यों में भी लागू हुआ नियम

Netflix पर आ रही Saif Ali Khan की Kartavya, एक्टर बोले- यह मेरे करियर का बेस्ट रोल