Netflix पर आ रही Saif Ali Khan की 'Kartavya', एक्टर बोले- यह मेरे करियर का बेस्ट रोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2026

अभिनेता सैफ अली खान ने फिल्म ‘‘कर्तव्य’’ को दिलचस्प किरदारों वाली एक आकर्षक और अच्छी तरह से गढ़ी गई कहानी बताते हुए कहा कि इस फिल्म में उन्हें उनके जीवन के सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक को निभाने का मौका मिला। ‘‘भक्षक’’ फिल्म से पहचान बनाने वाले निर्देशक पुलकित द्वारा निर्देशित यह क्राइम ड्रामा एक पुलिस अधिकारी (खान) की कहानी है, जो बढ़ते खतरों से जूझते हुए अपने कर्तव्य को निभाने के साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिए भी संघर्ष करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ओमकारा को हिंदी भाषी क्षेत्र में काफी सराहना मिली। मुझे लगता है कि (कर्तव्य फिल्म में) आवाज इससे थोड़ी मिलती-जुलती हो सकती है; लहजा भी मिलता-जुलता हो सकता है।’’ ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स’ के बैनर तले गौरी खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘‘कर्तव्य’’ 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन सहित अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है