By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026
भाषा की विभिन्न फाइल से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
दि86: कांग्रेस लीड पुरी किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं अमेरिकी: राहुल गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन की कथित तस्वीर को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अमेरिकी “किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं”।
दिल्ली/देहरादून प्रादे174 संपूर्ण लीड दलेर मेहंदी दलेर मेहंदी विवाद ने पकड़ा तूल; कांग्रेस की मंत्री से माफी की मांग, गायक के समर्थन में उतरे कलाकार
नयी दिल्ली/देहरादून, उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान अपेक्षा के अनुरूप प्रस्तुति नहीं देने पर राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से दिग्गज गायक दलेर मेहंदी की तीखी आलोचना किए जाने के बाद उपजे विवाद ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। प्रदेश कांग्रेस ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।
वि1: अमेरिका ट्रंप भारत व्यापार समझौता भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पहले के समझौतों से काफी अलग होगा : ट्रंप वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौता करने के काफी करीब हैं और यह समझौता पहले किए गए समझौतों से काफी अलग होगा।
अर्थ57:: आईपीओ पांचवीं लीड जियो प्लेफॉर्म्स जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले दिन तीन गुना बोलियां मिलीं नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लि. के निर्गम के लिए निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। कुल 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले ही दिन करीब 74,610 करोड़ रुपये की कुल मांग मिली।
अर्थ80:अमेरिका रिलायंस जामनगर के जरिये भारत के कच्चे तेल के खरीद स्रोत को प्रभावित कर सकता है अमेरिका : विशेषज्ञ नयी दिल्ली, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी परिसर में हुई बैठक ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल प्रसंस्करण केंद्रों में से एक को वैश्विक ऊर्जा व्यापार को नया रूप देने की अमेरिका की कोशिशों के केंद्र में ला दिया है।
दि63: दिल्ली कॉजपा नेता रिहा कॉजपा नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा करने का आदेश नयी दिल्ली, दिल्ली में एक विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसईएम) ने जंतर-मंतर पर 14 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के सिलसिले में बुधवार को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद कॉजपा नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा करने का आदेश दिया।
दि43: भाजपा नवीन लीड युवा भाजपा प्रमुख नवीन ने युवाओं को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को भारत की युवा पीढ़ी को ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ की जड़ों से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया।
प्रादे143: महाराष्ट्र टाइगर श्रॉफ दूसरीलीड आरोपी टाइगर श्रॉफ गोलीबारी: तीन प्रमुख आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए मुंबई, मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार तीन प्रमुख आरोपियों को बुधवार को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
प्रादे148: दूसरीलीड एतिराज ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले वुम्मिडी एतिराज का निधन चेन्नई, ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रमुख जौहरी वुम्मिडी एतिराज का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।
प्रादे157: बंगाल विसर्जन तीसरी लीड व्यवस्था सिर्फ ‘सनातन धर्म’ को मानने वाले ही विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं को छुएंगे: शुभेंदु कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि सिर्फ ‘सनातन धर्म’ को मानने वालों को ही हुगली नदी में विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं को छूने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाना चाहिए।
खेल44:खेल एशियाड पैरा दूसरी लीड भारत एशियाई पैरा खेलों में पैरा एथलेटिक्स में सोने की बौछार, भारत पांचवें स्थान पर नागोया, फर्राटा धाविका सिमरन, ऊंची कूद में प्रवीण कुमार और शॉटपुट में सचिन खिलाड़ी ने नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते और ट्रैक और फील्ड खिलाड़ियों ने बुधवार को पांच स्वर्ण समेत 22 पदक भारत की झोली में डालकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया।
खेल42: खेल बैडमिंटन भारत सिंधू उलटफेर से बाल बाल बची, फ्रेंच ओपन के अगले दौर में पेरिस, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार होने से बाल बाल बची और दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी थाइलैंड की सुपनिदा केतेथोंग को हराकर अगले दौर में पहुंच गई।