दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंदिरों के पास तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की जनहित याचिका को खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंदिरों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

पीठ ने कहा, ‘‘हम इस याचिका को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करना उचित नहीं समझते हैं।’’ याचिकाकर्ता अभिमन्यु शर्मा ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों के पास तम्बाकू उत्पाद बेचे जाते हैं और उन्होंने अधिकारियों को मंदिरों तथा अन्य धार्मिक स्थलों के पास ऐसे उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

याचिकाकर्ता ने यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया कि तम्बाकू उत्पादों का कारोबार करने वाले कोई अन्य वस्तु न बेचें। अदालत ने कहा, ‘‘यह कहने की जरूरत ही नहीं है, अगर संबंधित अधिकारियों को सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध तथा व्यापार और वाणिज्य विनियमन) अधिनियम 2003 या इसके तहत बनाए गए किसी भी नियम का उल्लंघन मिलता है तो अधिकारियों को कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करनी होगी।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?