दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व अधिकारी की याचिका पर एम्स से जवाब मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एम्स से उसके पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) की याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें उनके बीच चल रही कानूनी लड़ाई में संस्थान पर झूठी गवाही देने का आरोप है।

पीठ ने 24 फरवरी को पारित आदेश में कहा, ‘‘नोटिस जारी करें.. यदि कोई उत्तर हो, तो उसे चार सप्ताह के भीतर दाखिल किया जाए, जिसकी अग्रिम प्रति याचिकाकर्ता के विद्वान वकील को दी जाए, जो चार सप्ताह के भीतर उस पर प्रत्युत्तर दाखिल कर सकते हैं।’’

याचिकाकर्ता ने कहा कि एम्स ने वित्त वर्ष 2014-15 के लिए अपनी वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट लिखने के ‘चैनल’ से संबंधित उनकी याचिका के जवाब में 17 अगस्त, 2016 को दाखिल अपने जवाबी हलफनामे में ‘झूठे बयान’ दिए हैं।

याचिकाकर्ता 2012 से 2014 के बीच एम्स में मुख्य सतर्कता अधिकारी थे और उन्होंने चिकित्सा संस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। उन्हें 2016 में उनके कार्यकाल की समाप्ति से पहले अगस्त 2014 में पद से मुक्त कर दिया गया था। चतुर्वेदी भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं, जिन्हें 2015 में रेमन मैग्सायसाय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

प्रमुख खबरें

Odisha के ढेंकानाल में पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट, 3 लोग हिरासत में

Kalkaji Mandir के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी अरेस्ट

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw