Delhi पर घने कोहरे की चादर, पांच जनवरी तक शीतलहर की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीत दिवस जैसी परिस्थितियां बनी रहीं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य केंद्रों पर भी इसी तरह का तापमान रहा।

विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर शीत दिवस की स्थिति मानी जाती है।

मौसम कार्यालय ने यह भी बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, हालांकि इसमें मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 रिकॉर्ड किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, 19 निगरानी केंद्र ‘बहुत खराब’, 15 ‘खराब’ और एक ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा। एनएसआईटी द्वारका में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 423 रहा।

बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 380 था। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, चार जनवरी तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रहने की संभावना है और इसके बाद के छह दिनों में भी इसी तरह की स्थिति रहने के आसार हैं।

प्रमुख खबरें

PoK के नजदीक China ने बना दी नई County Cenling, भारत को घेरने के लिए चली रणनीतिक चाल

Gujarat Local Body Elections: जनता उन्हें जवाब देगी जो गुजरातियों को मूर्ख समझते हैं, हर्ष संघवी का पलटवार

चेहरे पर चाहिए शीशे जैसी चमक? Coconut Oil में ये 2 चीजें मिलाकर देखें जबरदस्त Magic

Prabhasakshi NewsRoom: Noida में उग्र प्रदर्शन पर बोले CM Yogi, श्रमिकों को उनका अधिकार मिलना चाहिए मगर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी