दिल्ली कोरोना वायरस की तीसरी लहर का सामना कर रही, केजरीवाल बोले- लेकिन घबराने की जरुरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के नये मामलों में वृद्धि हुई है और इसे महामारी की ‘तीसरी लहर’ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है और सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी नहीं है, हालांकि कुछ निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बिस्तरों की कमी है, इसका निदान भी एक-दो दिन में कर लिया जायेगा। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के नए मामले आ रहे हैं और मंगलवार को पहली बार दिल्ली में 6,000 से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है। मुझे लगता है कि हम इसे महामारी की तीसरी लहर कह सकते हैं... हम हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और घबराने की जरुरत नहीं है। हम सभी जरूरी कदम उठाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में दिल्ली में 3,000 से भी कम नए मामले सामने आ रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी