सामान्य जल आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है दिल्ली जल बोर्ड: राघव चड्ढा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि बोर्ड दिल्ली में सामान्य जल आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। राजधानी में यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। चड्ढा ने सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया जहां अमोनिया का स्तर बढ़ने से पानी का उत्पादन कम हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की जो दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्व दिल्ली के प्रभावित क्षेत्रों में जल आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai Airport पर 8.37 करोड़ रुपये का सोना, इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त; 10 लोग गिरफ्तार

Israe ने ‘Al Jazeera’ को देश में अपना कामकाज बंद करने का आदेश दिया

Noida: उद्यमी संघ के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी मिली

Meghalaya: खासी जैंतिया पर्वतीय क्षेत्र में तूफान से कई मकान क्षतिग्रस्त, 400 से अधिक लोग प्रभावित