Delhi के Jasola में खुले नाले में गिरा 15 वर्षीय किशोर, NDRF की सर्च टीम जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला गांव में पतंग पकड़ने के प्रयास में कथित तौर पर एक खुले नाले में गिरने के बाद 15 वर्षीय लड़का लापता हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद कई एजेंसियों ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे उस समय हुई जब आठवीं कक्षा का छात्र मिथुन खुले नाले के पास पतंग पकड़ने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि रविवार को फिर से अभियान शुरू किया गया और मिथुन का पता लगाने के लिए कई टीमों को तैनात किया गया है। रिश्तेदारों के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला मिथुन का परिवार इसी इलाके में रहता है और दिल्ली में मजदूरी करता है। रिश्तेदार कुसुम ने बताया कि मिथुन के शनिवार सुबह करीब 11 बजे लापता होने के बाद परिजनों ने दिनभर उसकी तलाश की।

उन्होंने पीटीआई-को बताया, “वह पतंग पकड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी खुले नाले में गिर गया। घटना को देखने वाले एक अन्य लड़के ने परिवार को इसकी जानकारी दी।” अधिकारियों ने बताया कि मिथुन का पता लगाने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि घटना होने से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश