दिल्ली : केजरीवाल ने कांग्रेस के पूर्व विधायक वीर सिंह धींगान का आप में किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2024

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के पूर्व नेता वीर सिंह धींगान को शुक्रवार को पार्टी में शामिल किया और उन्हें सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से भावी विधायक करार दिया।

धींगान दलित नेता हैं और कांग्रेस के टिकट पर सीमापुरी (सुरक्षित) से तीन बार विधायक रह चुके हैं। आगामी चुनावों में वह आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में धींगान का स्वागत करते हुए कहा कि वह एक अनुभवी नेता हैं और उन्हें सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र के भावी विधायक के रूप में देखा जा सकता है।

इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पहले आप के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम करते थे। गौतम ने आम आदमी पार्टी पर दलित और अल्पसंख्यक नेताओं के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया था और वह सितंबर में पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली में फिर से सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

High Cholesterol Home Remedy: High Cholesterol का अचूक देसी इलाज, Kashmiri लहसुन से मिलेगी Heart Health की गारंटी

North Korea ने दागे 10 Ballistic Missile, Japan और South Korea में हड़कंप, अब एशिया में मंडराया युद्ध का खतरा!

कुलदीप यादव की संगीत नाइट, रैना-चहल और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने जमकर किया डांस

क्या यह Thala MS Dhoni का Last IPL Season होगा? इरफान पठान के बयान से मची खलबली