‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

नयी दिल्ली, दो अगस्त ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए अब तक 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। सरकार ने योजना शुरू होने के एक दिन बाद रविवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रविवार रात 10 बजे तक पोर्टल पर 1,47,215 पंजीकरण पूरे हो चुके थे जबकि 10,286 आवेदन अंतिम रूप से जमा किए गए थे।

रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली मंत्रिमंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस योजना को मंजूरी दी थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यह योजना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख वादों में से एक थी। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की वे महिलाएं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक है, इस योजना के लिए पंजीकरण करा सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi