दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का ट्विटर अकाउंट बहाल: LG कार्यालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल रात हैक किये जाने के कुछ ही घंटों बाद फिर से बहाल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पूर्व एल-जी कार्यालय ने बताया था कि बैजल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया है और दिल्ली पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिकारी ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर अकाउंट@एलजी दिल्ली, का अनधिकृत रूप से उपयोग किया गया है। अकाउंट को बहाल कर दिया गया है।’

एल-जी कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए ट्विटर अधिकारियों के संपर्क में हैं।’ एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस से एक शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच की रही है।

All the updates here: