दिल्ली: उपराज्यपाल कार्यालय ने चिकित्सकों के रिक्त पदों को लेकर केजरीवाल सरकार की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2024

 उपराज्यपाल कार्यालय ने बुधवार को आप सरकार और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज पर तीखा हमला करते हुए उन पर अस्पतालों में चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों सहित विभिन्न मुद्दों पर लोगों और न्यायपालिका को गुमराह करने के लिए झूठ का जाल बुनने का आरोप लगाया।

पिछले रविवार को भारद्वाज ने दावा किया था कि उन्होंने हाल के महीनों में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को कई बार पत्र लिखकर सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी की बात कही थी, लेकिन उनके पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उपराज्यपाल कार्यालय ने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर और पूर्व नियोजित तरीके से किया जा रहा है, ताकि न केवल दिल्ली के लोगों को बल्कि न्यायपालिका को भी गुमराह किया जा सके।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: भारी विरोध के बाद परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द, CM विजय ने पोंगल पर दिया 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर का तोहफ़ा!

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध