Delhi Liquor Scam | मनीष सिसोदिया की मुसीबत बढ़ी, ED ने कोर्ट से 10 दिन की हिरासत मांगी

By रेनू तिवारी | Mar 10, 2023

दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी। एजेंसी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया था और मामले में सिसोदिया के पेशी वारंट की मांग की थी। अदालत ने जवाब में कहा कि वह मामले में मनीष सिसोदिया को हिरासत में लेने की ईडी की याचिका पर आज दोपहर दो बजे विचार करेगी।

इसे भी पढ़ें: नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाला’, ईडी ने बिहार में की छापेमारी

 

2021-22 के लिए आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

Elon Musk का आरोप: Starlink को भारत में रोक रहे हैं कुछ एकाधिकारवादी समूह

Delhi के Seemapuri में इमारत गिरने से 3 की मौत, मलबे से 11 लोग निकाले गए