दिल्ली में कोरोना के 28,867 नए मामले दर्ज, 31 मरीजों ने तोड़ा अपना दम, पॉज़िटिविटी रेट में भी हुआ इजाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,867 नए मामले सामने आए जो महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चार दिनों में सात बच्चों की भी कोविड के कारण मौत हो गई, जिनमें से तीन बच्चे एक साल से भी कम आयु के थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 31 मरीजों की मौत दर्ज की गई और इस अवधि में संक्रमण दर बढ़कर 29.21 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में पिछले साल 20 अप्रैल को संक्रमण के 28,395 मामले दर्ज किए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: पुलिस कर्मियों भी अब कोरोना की चपेट में, 12 दिन में 227 जवान संक्रमित 

कोविड के कारण अपनी नौ महीने की बेटी को खोने वाले सुनील कुमार (बदला हुआ नाम) ने पीटीआई-से कहा, हमें नहीं पता कि कैसे हमारी छोटी सी बच्ची संक्रमण की चपेट में आ गई। ना ही मैं और ना ही मेरी पत्नी संक्रमित हैं। वजीराबाद निवासी कुमार अपनी बेटी का चेकअप कराने संत परमानंद अस्पताल गए थे, जहां परीक्षण में सात जनवरी को बच्ची संक्रमित पाई गई। उसे अगले दिन लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नौ जनवरी को उसकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी