दिल्ली: एमसीडी अधिकारी बन बुजुर्ग महिला से जबरन वसूली करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के डिफेंस कॉलोनी इलाके में खुद को एमसीडी अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग महिला से जबरन वसूली करने के आरोप में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

चौहान के मुताबिक, राजा ने बिजली आपूर्ति काटने और महिला के बेटे की शादी में खलल डालने की धमकी देते हुए उससे मामला निपटाने के लिए 25,000 रुपये मांगे, जो उसने डर के कारण दे दिए।

चौहान ने कहा, “13 मई को राजा वापस आया और महिला से 50 लाख रुपये की मांग की। उसने फिर से शादी में बाधा डालने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के पति ने मोदी मिल फ्लाईओवर के पास आरोपी को 1.5 लाख रुपये नकद दिए।”

उन्होंने बताया, “हालांकि, राजा ने और अधिक पैसे की मांग करते हुए परिवार को परेशान करना जारी रखा, जिसके बाद महिला ने डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।”

चौहान के अनुसार, पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को ओखला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने दावा किया कि पूछताछ के दौरान राजा ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन और 28,500 रुपये नकद जब्त किए हैं। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुका राजा पहले शाहीन बाग इलाके में प्रॉपर्टी एजेंट के तौर पर काम करता था। उसे इससे पहले 2018 में आईपी एस्टेट पुलिस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है