दिल्ली: विवाह भवन से आभूषण, कीमती सामान चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

दक्षिणी दिल्ली में एक विवाह भवन से नकदी, आभूषण और कीमती सामान चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को एक विवाह भवन से शिकायत मिली थी कि नकदी, मोबाइल फोन और शगुन के लिफाफे वाला एक बैग गुम हो गया है। आरोपी रोहित सैनी उर्फ ​​पप्पन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल और आस-पास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि आरोपी छतरपुर और महरौली में आना-जाना कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि सैनी को छापेमारी के दौरान पकड़ा गया और उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन, 24,500 रुपये नकद और शगुन के 14 लिफाफे बरामद किए गए। उन्होंने कहा, सैनी बार-बार अपराध करता है और डिफेंस कॉलोनी थाने में 2006 में दर्ज चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में भी वह आरोपी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Washington Post में बड़ा बवाल, CEO Will Lewis का इस्तीफा, सैकड़ों Layoffs के बाद संकट गहराया

Super Bowl vs. Olympics: इटली में अमेरिकी खिलाड़ियों के सामने नींद और जुनून की जंग

ENG vs NEP T20 World Cup । इंग्लैंड की नेपाल पर रोमांचक जीत, आखिरी गेंद तक खिंचा मुकाबला

Street Food वाला मजा अब घर पर, इस आसान Recipe से बनाएं चटपटा Veg Momo Paratha