Delhi: आयकर अधिकारी बनकर आभूषण की कार्यशाला लूटने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

मध्य दिल्ली के करोल बाग में आयकर विभाग की छापेमारी टीम का फर्जी सदस्य बनकर एक आभूषण कार्यशाला को लूटने के आरोप में 49 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर को पांच से छह लोग आभूषण की कार्यशाला में कथित तौर पर घुस गए। आरोपियों में से एक ने दिल्ली पुलिस की नकली वर्दी पहन रखी थी, जबकि अन्य ने आयकर अधिकारियों का रूप धारण किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों ने मालिक और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए, परिसर की फर्जी तलाशी ली और लगभग 1.1 किलोग्राम सोना लेकर फरार हो गए। भागने से पहले वे सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप