दिल्ली: एक व्यक्ति ने प्रेम संबंध के संदेह में नींद की गोलियां, खरपतवारनाशक खिलाकर पत्नी की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

दक्षिणी दिल्ली में घरों में रंग-रोगन का काम करने वाले एक व्यक्ति ने बेवफाई का शक होने पर नींद की गोलियों के साथ खरपतवारनाश्क (जहरीला पदार्थ) खिलाकर अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी, जिसके बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महिला का शव उसे दफनाए जाने के 11 दिन बाद 15 अगस्त को खोदकर निकाला गया। महिला की पहचान पुलिस ने साझा नहीं की है। पुलिस ने बताया कि दंपति अलग हो गए थे लेकिन एक ही इलाके में रहते थे।

महरौली निवासी पति शबाब अली (47) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो सहयोगियों- बिहार के अररिया निवासी तनवीर खान (25) तथा चंदनहल्ला निवासी इलेक्ट्रीशियन शाहरुख खान (28) को शव को दफनाने में कथित तौर पर मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तनवीर, घरों में रंग-रोगन का काम करता है। यहां एक अधिकारी ने बताया कि चौथे साथी की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Ayurvedic Diet for Winter: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हैदराबाद में The Raja Saab के गाने के लॉन्च पर अभिनेत्री Nidhi Agarwal की सुरक्षा पर सवाल, बेकाबू भीड़ ने घेरा

ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

Ashes: Joe Root के खिलाफ Pat Cummins का शानदार प्रदर्शन जारी, टेस्ट में 12वीं बार किया आउट