बीवी के अलावा करनी थी कई गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी, इस शख्स ने बना डाली गैंग; चुराते थे कीमती सामान

By निधि अविनाश | Apr 20, 2022

दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी ही नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी करने के चक्कर में एक गैंग बना डाली। खबरों के मुताबिक, यह गैंग बड़े-बड़े शहरों में सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देती थी। पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 50 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और सेंधमारी करने वाली गैंग के मुखिया जिसका नाम आकाश (25) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आकाश ने शेख एहसान अली (24), बदरेआलम (23), राजेश (24) और मोहम्मद जियाउद्दीन (52) के साथ मिलकर एक गैंग बनाई थी। इनके पास से पुलिस को 49 महंगी कीमती कलाई घड़ी, कैश और 21 लाख से अधिक रकम के जेवर और प्रॉपर्टीज के कागजात बरामद किए हैं। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच