Delhi: मां और भाई की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को उम्रकैद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

दिल्ली की एक अदालत ने 2019 में अपनी मां और भाई की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील अरोड़ा को 19 दिसंबर को द्वारका की एक अदालत ने पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर स्थित उनके आवास पर अपनी मां लता अरोड़ा और छोटे भाई राजेंदर अरोड़ा की हत्या के जुर्म में दोषी ठहराया था।

पुलिस ने बताया कि सुबूतों के आधार पर अदालत ने सुनील अरोड़ा को दोहरे हत्याकांड का दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई और उसपर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

प्रमुख खबरें

Middle East War का असर, LPG संकट से Zomato-Swiggy के 60% तक ऑर्डर हुए Cancel

विश्व कप में जगह बनाने के बाद भारतीय महिला टीम की नजरें FIH क्वालीफायर जीतने पर

Top 10 Breaking News | 12 March 2026 | US Permanently Close Peshawar Consulate | LPG Cylinder Shortage | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

CEC Gyanesh Kumar की बढ़ी मुश्किलें, पक्षपात के आरोपों पर महाभियोग Motion को AAP का साथ