दिल्ली: एमसीडी ने 99 पार्किंग स्थलों के आवंटन के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2024

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की समस्या को कम करने के लिए मासिक लाइसेंस शुल्क के आधार पर सभी जोन में 99 पार्किंग स्थलों के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं।

मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया। उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण के लिए 15 नए पार्किंग स्थलों की पहचान की गई है। ये पार्किंग स्थल बवाना औद्योगिक क्षेत्र, नरेला औद्योगिक क्षेत्र, वजीरपुर, अशोक विहार, शक्ति नगर, केशव पुरम, सिविल लाइंस, आजादपुर मंडी, जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, लाल किला, हरदयाल लाइब्रेरी और आईआईटी गेट के पास जिया सराय में स्थित हैं।

बयान में कहा गया है कि नए पार्किंग स्थलों में 2,890 कार और 1,493 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता होगी। बोलियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर है। एमसीडी दिल्ली में 400 से अधिक पार्किंग स्थलों का संचालन करती है।

प्रमुख खबरें

नोबेल विजेता CV Raman की जयंती पर जानिए 7 November का ऐतिहासिक महत्व

Kali Chaudas पर Drik Panchang के शुभ मुहूर्त में करें मां काली और हनुमान जी की पूजा

खून से लाल हुई सीतापुर की सड़क! 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

वायनाड Landslide में परिवार खोने वाली श्रुति ने Guruvayur Temple में रचाया विवाह