Delhi में Dog Bite के बढ़ते आतंक से निपटने की तैयारी, MCD खरीदेगी 1.2 लाख Anti-Rabies Vaccine

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेबीज रोधी उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अगले दो वर्षों में रेबीज रोधी टीके की 1.2 लाख शीशियां खरीदने की योजना बना रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, निगम ने अगले दो वर्षों में रेबीज रोधी टीके की 1.2 लाख शीशियां खरीदने के लिए निविदा जारी की है। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य राजधानी के सार्वजनिक स्वास्थ्य नेटवर्क में कुत्ते के काटने और अन्य जानवरों के काटने से पीड़ित लोगों के लिए निर्बाध उपचार सुनिश्चित करना है।

उसने कहा कि साथ ही उसके आपूर्ति विभाग के अधीन संचालित 25 से अधिक विशेष रेबीज रोधी टीकाकरण (एआरवी) केंद्रों को भी आपूर्ति की जाएगी। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, द्वारका, बिजवासन और रोहिणी सहित विभिन्न स्थानों पर कम से कम 20 पशु जन्म नियंत्रण केंद्र निगम द्वारा संचालित हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी में 2025 में कुत्ते के काटने की 60,000 से 70,000 के बीच घटनाएं दर्ज की गईं।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत