Delhi Metro Fare Hike: दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, अब सबसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए लगेंगे 64 रुपये, नया स्लैब ये है...

By रेनू तिवारी | Aug 25, 2025

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार (25 अगस्त) से टिकट किराए में संशोधन की घोषणा की है, जिससे दिल्ली मेट्रो से यात्रा करना महंगा हो जाएगा। यह आठ सालों में पहली बढ़ोतरी है, पिछली बढ़ोतरी 2017 में लागू की गई थी। DMRC के अनुसार, किराए में यह बदलाव मामूली है, और ज़्यादातर लाइनों पर टिकट की कीमतों में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। हालाँकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 5 रुपये तक की थोड़ी ज़्यादा बढ़ोतरी होगी।

यात्रा की दूरी के आधार पर यह बढ़ोतरी एक रुपये से चार रुपये के बीच है। संशोधित शुल्कों से सामान्य दिनों में शून्य से दो किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है, जबकि 32 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए किराया 60 रुपये से बढ़कर 64 रुपये हो गया है।

मेट्रो में 12 से 21 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 40 रुपये से बढ़कर 43 रुपये हो गया है और 21 से 32 किलोमीटर की दूरी के लिए नया किराया पहले के 50 रुपये के मुकाबले 54 रुपये हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: इंजरी के बाद वापसी करेंगी Mirabai Chanu, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में पदक जीतने पर नजर

 

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी  

नये नियमों के अनुसार 32 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए अब 50 रुपये के बजाय 54 रुपये देने होंगे, जबकि 12 से 21 किलोमीटर के लिए पहले किराया 30 रुपये था, जिसे अब 32 रुपये कर दिया गया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। डीएमआरसी ने कहा कि यह बढ़ोतरी ‘‘न्यूनतम’’ है और इसका उद्देश्य किफायती सार्वजनिक परिवहन प्रदान करते हुए परिचालन लागत को संतुलित करना है।

प्रमुख खबरें

Gen Alpha छात्र सड़कों पर उतरे, जर्जर School Infrastructure के खिलाफ शुरू किया आंदोलन

Adani Energy को Maharashtra में मिला 4,700 करोड़ का Transmission Project, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा दबदबा

Tata Group की Air India का बड़ा दांव, Drukair के साथ करार से SAARC देशों में बढ़ेगा Connectivity Network

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...