Delhi Metro में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए जागरूकता अभियान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर केंद्रित दिल्ली मेट्रो अभियान की सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को शुरुआत की। यह अभियान एक महीने चलेगा।

मेट्रो ट्रेन और चुनिंदा स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, डिजिटल समावेशन, गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (पीसी-पीएनडीटी) और तपेदिक जागरूकता संबंधी संदेश दिए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने से यह सुनिश्चित होगा कि ये महत्वपूर्ण संदेश रोजाना लाखों यात्रियों तक पहुंचेगा जिससे जागरूकता बढ़ेगी और राजधानी में महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाने मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

अमेरिका में भीषण शीतकालीन तूफान, 14 राज्यों में 38 मौतें, लाखों घर बिना बिजली

Australian Open 2026: कोको गॉफ के समर्थन में उतरीं इगा स्वियातेक, निजता पर उठे सवाल

Australian Open: हार के बावजूद बेन शेल्टन को अपने खेल से मिली नई उम्मीद

Industrial Growth ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, IIP Data 7.8% बढ़ा, दो साल का टूटा रिकॉर्ड