स्वतंत्रता दिवस के लिए Delhi Metro ने की खास तैयारी, सुबह 4 बजे से फेरे लगाने शुरू करेगी मेट्रो

By रितिका कमठान | Aug 13, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए खास तैयारियां की जा रही है। इसे देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वहीं गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी। मेट्रो सभी टर्मिनल स्टेशनों से अपनी सभी लाइनों पर सक्रिय हो जाएगी। 

यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर ही बाहर निकलने के लिए मान्य होगी, जो आयोजन स्थल के सबसे करीब हैं। यही आमंत्रण कार्ड केवल इन तीन स्टेशनों से वापसी यात्रा करने के लिए भी मान्य होंगे। इन व्यवस्थाओं के बारे में यात्रियों को सूचित करने के लिए ट्रेनों के अंदर नियमित रूप से घोषणाएँ की जाएँगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि इस तरह की यात्रा की लागत रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति की जाएगी।

इस बीच, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राम मोहन नायडू किंजरपु, किरेन रिजिजू और मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा