Delhi: रिठाला और पीतमपुरा के बीच मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए हुईं प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर रिठाला और पीतमपुरा के बीच बुधवार को सुबह कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने हालांकि विलंब की वजह नहीं बतायी। सुबह 10 बजे डीएमआरसी ने आधिकारिक खाते से ट्वीट किया गया, ‘‘ रिठाला और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में विलंब है। अन्य सभी ‘लाइन’ पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ डीएमआरसी ने करीब साढ़े 10 बजे ट्वीट कर सेवाएं सामान्य होने की जानकारी भी दी। उसने लिखा, ‘‘ सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari